लखनऊ विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश के लिए एक दिन में 28 घंटे साक्षात्कार कराएगा। यह बात पढ़ने में अजीब और असंभव जरूर लगती है लेकिन विवि के हिंदी विभाग ने पीएचडी साक्षात्कार का जो शेड्यूल जारी किया है वह तो यही दिखाता है।
असल में इस साल से विवि ने पीएचडी के लिए नया ऑर्डिनेंस तैयार किया है। इसके अनुसार प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त अभ्यर्थियों को एक साक्षात्कार का सामना करना है।
इसे लेकर यह तय हुआ था कि एक अभ्यर्थी के साक्षात्कार में करीब आधा घंटे तक का समय दिया जाएगा। हिंदी विभाग में पीएचडी की 25 सीटों के लिए 396 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होना है।
विभाग ने इसके लिए सात से 13 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित की है। इस हिसाब से एक दिन में 56 से भी अधिक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराना होगा।
यदि एक अभ्यर्थी को आधा घंटा समय दिया जाता है तो 56 अभ्यर्थियों के लिए एक दिन में 28 घंटे की जरूरत होगी जो कि असंभव है।