फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता: PAC का लगातार बेहतर प्रदर्शन

Fri, 04 Dec 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर जनपदीय पुलिस और पीएसी एथलेटिक्स प्रतियोगिता की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में पीएसी के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


पुरुष और महिला दोनों वर्गों में पीएसी के खिलाड़ियों की बादशाहत कायम रही। पुलिस लाइन मैदान में चल रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में 31वीं वाहिनी पीएसी के सूरज नयाल ने पहला, देहरादून के महेश पुरी ने दूसरा और ऊधमसिंह नगर के डीगरनाथ ने तीसरा स्थान हासिल किया।

4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में 31वीं वाहिनी पीएसी के श्रीकांत घिल्डियाल, अनिल चन्याल, सूरज नयाल और त्रिलोक पहले, देहरादून जिले के नितिन, मोना गिरी, महेश पुरी, प्रदीप कुमार दूसरे, आईआरबी द्वितीय के नरेंद्र सिंह, आशीष बिष्ट, उत्तम सिंह, सोनू कुमार तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में प्रदीप कुमार जिला देहरादून, अनिल रावत टिहरी और नीरज कुमार 46वीं वाहिनी पीएसी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


हैमर थ्रो में शिव कुमार हरिद्वार, अरशद देहरादून और उमेद सिंह 31वीं वाहिनी पीएसी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 3000 मीटर स्टीपलचेज में राजेश कुमार रुद्रप्रयाग, महेंद्र मेर 31वीं वाहिनी पीएसी और दीपक बिष्ट 46वीं वाहिनी पीएसी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में सुनील टमटा और नरेश नाथ नैनीताल क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर आए।

देहरादून के संजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 20 किलोमीटर वॉकचाल में 46वीं वाहिनी पीएसी के दीपक बिष्ट, 40वीं वाहिनी पीएसी के मनवीर रावत और देहरादून के विनोद सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए। इसी तरह, महिला वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में 31वीं वाहिनी पीएसी की लता जीना अव्वल रही।

टिहरी की मनाली राठी दूसरे और 31वीं वाहिनी पीएसी की रेखा सनवाल तीसरे स्थान पर आई। 10 किलोमीटर वॉकचाल में 31वीं वाहिनी पीएसी की यमुना मर्तोलिया, 40वीं वाहिनी पीएसी की दीपा अधिकारी और पौड़ी की विद्या मेहता क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में 40वीं वाहिनी पीएसी की सोनिका जोशी ने पहला, नैनीताल की अंजुम ने दूसरा और एसडीआरएफ की हेमा रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें