बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में सत्र 2014-15 में दाखिले के लिए ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम रविवार से शुरू होगा। रविवार को लखनऊ सहित 11 केंद्रों पर ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी।
इसमें कुल 2,700 स्टूडेंट भाग ले रहे हैं। राजधानी में लगभग 700 के करीब स्टूडेंट ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देंगे। इसके लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में कहीं कोई गड़बड़ी न करे, इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें पल-पल की तस्वीरें कंट्रोल रूम को भेजी जाएगी।
इसकी निगरानी के लिए अलग से अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रवेश समन्वयक डॉ. कुशेंद्र ने बताया कि कहना है कि ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 26 व 27 अप्रैल को भी होगी।
इन तीन दिनों में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में कुल 13,000 स्टूडेंट शामिल हो रहे हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक ऑर्ब्जवर की नियुक्ति की गई है।
हर शहर में दो फ्लाइंग तैनात किए गए हैं। रविवार को अलग-अलग कोर्स की परीक्षाएं तीन पालियों में होगी।