फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज के परीक्षार्थी ये खबर जरूर पढ़ें

Sat, 19 Apr 2014 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से इस बार सिविल सर्विसेज का फाइनल परिणाम देरी से घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


सिविल सर्विसेज की मुख्य परीक्षा को क्लीयर करने वाले परीक्षार्थियों के इंटरव्यू 9 अप्रैल से शुरू हुए हैं और इंटरव्यू की दौर 5 जून तक चलेगा। ऐसे में सिविल सर्विसेज परीक्षा का फाइनल परिणाम 15 जून के बाद ही घोषित होगा।

जबकि पिछले सालों में फाइनल परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित होता था। इंटरव्यू का दौर एक महीना ही चलता था। इस साल यह लगभग तीन महीना चल रहा है। इस साल सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा भी मई की जगह अगस्त में हो रही है जिससे अगले साल भी परिणाम देरी से घोषित होगा।
विज्ञापन


सिविल सर्विसेज परीक्षा का मुख्य परिणाम पिछले माह घोषित हुआ था। शहर के कई होनहार मुख्य परीक्षा में सफल रहे थे। मेन्स क्लीयर करने वाले परीक्षार्थी इंटरव्यू की तैयारी में जुटे हुए हैं।

पिछले साल पंचकूला निवासी डॉ. अंकिता चक्रवर्ती ने सिविल सर्विसेज में देश भर में 17वां और ट्राइसिटी में पहला स्थान हासिल किया था जबकि सेक्टर 22 के हरप्रीत सूदन ने 22वां रैंक हासिल किया था।

वर्ष 2012 में चंडीगढ़ निवासी प्रिंस धवन ने देश भर में तीसरा रैंक हासिल किया था और वर्ष 2011 में खरड़ निवासी ललित जैन ने देश भर में 41वां रैंक हासिल किया था। उम्मीद है कि इस साल भी ट्राइसिटी के परीक्षार्थी सिविल सर्विसेज में पिछले सालों की तरह टॉप 100 में जगह बनाएंगे।  

सेक्टर-32 स्थित आईएएस स्टडी सर्किल के निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि इस साल इंटरव्यू का दौर क्राफी लंबा चल रहा है। आमतौर पर इंटरव्यू अप्रैल के अंत तक खत्म हो जाते थे, लेकिन इस साल इंटरव्यू 5 जून तक चलेंगे जिससे फाइनल रिजल्ट देरी से घोषित होगा।
विज्ञापन


कैडर की अलॉटमेंट नहीं

वर्ष 2013 में सिविल सर्विसेज की परीक्षा क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को अभी तक कैडर अलॉटमेंट नहीं की गई है। आमतौर पर दिसंबर में कैडर अलॉट हो जाते हैं। लेकिन, इस साल कैडर अलॉटमेंट में देरी हो गई और अब चुनाव आचार संहिता लगने के कारण कैडर अलॉटमेंट नहीं हो पा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें