फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में भारत रत्न प्रो. सीएनआर राव का लेक्चर आज

Fri, 05 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के जाने माने साइंटिस्ट और भारत रत्न से सम्मानित प्रो. सीएनआर राव शुक्रवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में भावी वैज्ञानिकों को संबोधित करेंगे। प्रो. राव दूसरी बार यहां लेक्चर देने पहुंचे हैं।
विज्ञापन


वीरवार से पीयू में रॉयल सोसायटी ऑफ केमिस्ट्री (आरएससी) और केमिकल रिसर्च सोसायटी ऑफ इंडिया (सीआरएसआई) की ओर से आयोजित नेशनल सिंपोजियम की शुरूआत हुई। इसमें प्रो. राव शुक्रवार सुबह 11 बजे लेक्चर देंगे। वीरवार को सिंपोजियम के उद्घाटन के मौके पर देश-विदेश से 500 से अधिक डेलीगेट्स पहुंचे।

पीयू लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर, सीआरएसआई के प्रो. सौरव पाल, डायरेक्टर आईएनएसटी प्रो. अशोक गांगुली ने भी शिरकत की। पीयू में पांच से सात फरवरी तक आयोजित सिंपोजियम में विभिन्न देशों के 50 से अधिक डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे।   
विज्ञापन

 
पेक में आर्गेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स पर लेक्चर
पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (पेक) स्थित डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की ओर से वीरवार को लेक्चर आयोजित किया गया। आर्गेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स में भविष्य और चुनौतियों पर आधारित लेक्चर में स्नातक से पीएचडी कर रहे विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें