फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीयू: सीट पक्की करने का आखिरी मौका

Thu, 31 Jul 2014 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) ने सीट पक्की करने के लिए छात्रों को एक और मौका दिया है।
विज्ञापन


ईद की छुट्टी के कारण कई छात्र फीस जमा नहीं कर सके, जिसके चलते उनकी सीट पक्की नहीं हो पाई। ऐसे छात्र अब 4 अगस्त तक कॉलेजों में रिपोर्ट करके दाखिला ले सकते हैं।

पढ़ें-यूपीटीयू: एमटेक-एमफार्मा की मेरिट जारी

दरअसल, विशेष काउंसलिंग, अतिरिक्त विशेष काउंसलिंग और जेईई मेन-सीमैट की काउंसलिंग से सीट अलॉट कराने वाले छात्र 15 हजार रुपये का डीडी जमा करते हुए अपनी सीट पक्की कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए यूनिवर्सिटी की ओर से प्रदेश के सभी 148 काउंसलिंग केंद्रों पर जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। यूपीटीयू के रजिस्ट्रार पवन गंगवार के मुताबिक ईद की छुट्टी के कारण छात्र समय रहते डीडी जमा नहीं करा पाए।

पढ़ें:बीसीए में कश्मीरी वर्ग में सीट अलॉटमेंट 1 को

ऐसे में विशेष काउंसलिंग के जरिये सामान्य व ओबीसी छात्र और अतिरिक्त विशेष काउंसलिंग के जरिये एससी छात्र 4 अगस्त तक डीडी कराते हुए दाखिला ले सकते हैं। संबंधित संस्थानों की ओर से छात्रों को दाखिले से रोका नहीं जाएगा।

दूसरी ओर, यूनिवर्सिटी ने प्राइवेट कॉलेजों को यह भी निर्देश दिए हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सभी तरह की खाली सीटों पर 15 अगस्त तक दाखिले की कार्रवाई पूरी कर ली जाए। इसके बाद कोई दाखिला नहीं होगा।
विज्ञापन


एक अगस्त से नया सत्र
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में यूपीटीयू ने कॉलेजों को साफ निर्देश दिए हैं कि सभी संस्थानों में नए सत्र की कक्षाएं 1 अगस्त से शुरू  कर दी जाएंगी। दूसरी ओर बुधवार से इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें