फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार पोस्टकार्ड बनाएंगे सात स्कूलों के बच्चे

Tue, 19 Nov 2013 01:24 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के स्वयं सेवी संगठन युवसत्ता की ओर से अमर उजाला के सहयोग से कौमी एकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत आज से हो रही है।
विज्ञापन


इस कौमी एकता सप्ताह के दौरान शहर के सात स्कूलों के विद्यार्थी लगभग 20 हजार पोस्टकार्ड बनाएंगे, जिसे नए साल पर पश्चिमी कमान के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनात सैनिकों को भेजा जाएगा।

कौमी एकता सप्ताह की शुरुआत सेक्टर-8 स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हो रही है, जिसमें चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन


इस दौरान मोहाली के पैराप्लेजिक रीहैबिलिटेशन सेंटर की बास्केटबॉल टीम का गेम शो आकर्षण का केंद्र होगा। इस सेंटर के निदेशक कर्नल जसवंत सिंह, चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग की डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन सरोज मित्तल और युवसत्ता के संयोजक प्रमोद शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद होंगे।
विज्ञापन


कौमी एकता सप्ताह के तहत बुधवार को सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम होगा, जबकि वीरवार को सेक्टर-45 स्थित सेंट स्टीफंस स्कूल में कार्यक्रम होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें