फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण बेदी से कैरियर टिप्स चाहिएं तो पहुंचें आर्यंस

Fri, 02 May 2014 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में 15 मई को स्कॉलरशिप फेस्ट आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारत की पहली आईपीएस अधिकारी रहीं डॉ. किरण बेदी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इस मौके पर वह एक स्कॉलरशिप स्कीम भी लांच करेंगी।
विज्ञापन

 
वीरवार को ग्रुप के डॉयरेक्टर डॉ. अंशु कटारियां ने कहा कि जो भी जरूरतमंद और योग्य विद्यार्थी स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहते हैं। उनकी सुविधा के लिए संस्थान ने एक टोल फ्री नंबर 180030000388 शुरू किया है।

कटारियां ने बताया कि 15 मई को डॉ. किरण बेदी आर्यन्स के लिए तीन अलग-अलग जगह पर विजिट करेंगी। वह अंबाला कैंपस में 10 बजे, आर्यन्स कैंपस मोहाली में दोपहर 12 बजे और चंडीगढ़ कैंपस में दो बजे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन


वह आर्यन्स के आठवें एडमीशन बैच को भी लांच करेंगी। साथ ही आर्यन्स कैंपस में चुने हुए विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप चेक वितरित करेंगी।
 
ग्रुप के डायरेक्टर प्रो. एपी जैन ने कहा कि चार साल पहले डॉ. किरण बेदी ने आर्यन्स कैंपस में कु छ जरूरतमंद विद्यार्थियों को चुना था, जो अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने में सक्षम नहीं थे।

आज वहीं आर्यन्स से शिक्षा पूरी करने के बाद अब जानी मानी कंपनियों में जॉब कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों की सफलता ने हमें प्रेरित कि या कि  हम आने वाले वर्षों में भी अपनी सामाजिक  जिम्मेदारी निभाते रहें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें