फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएल मार्कन ट्रॉफी: चंडीगढ़ की टीम 157 पर ढेर

Fri, 02 May 2014 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएल मार्कन ट्रॉफी के मुकाबले में चंडीगढ़ की टीम रोपड़ के खिलाफ पहले दिन 157 रनों पर ही ढेर हो गई। जवाब में रोपड़ ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। रोपड़ की ओर से रोहिन सांगवान 20 और हर्षप्रीत सिंह 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन


गवर्नमेंट कॉलेज रोपड़ में खेले जा रहे इस मैच में चंडीगढ़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेफ्ट आर्म स्पिनर नवप्रीत सिंह की गेंदबाजी के आगे चंडीगढ़ के बल्लेबाज टिक न सके और पूरी टीम 45.5 ओवरों में ही सिमट गई।

नवप्रीत ने 43 रन देकर 5 विकेट झटके। चंडीगढ़ की ओर से योगेश नैथानी ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। तवलीन सिंह ने 32 और सत्यम शर्मा ने 24 रनों का योगदान दिया।

दिन के एक अन्य मुकाबले में पटियाला ने मोहाली के खिलाफ पहले दिन 380 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। पटियाला की ओर से प्रिंस बलवंत राय ने दोहरा शतक जड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने 263 गेंदों में 36 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 206 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा तेजप्रीत सिंह ने भी 60 रनों की उपयोगी पारी खेली। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन


वहीं मोहाली की ओर से अक्षधारी सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 138 रन देकर 6 विकेट झटके जबकि शिवांग सैणी ने 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें