फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू: गिलानी के कार्यक्रम में छात्रों का बवाल

Thu, 12 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जेएनयू में बुधवार की रात जमकर हंगामा हुआ। डेमोक्रेटिक स्टूडेंट यूनियन (डीएसयू) और एबीवीपी के छात्र आपस में भिड़ गए। छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस झगड़े में कई छात्र घायल हो गए। कश्मीर के अलगाववादी नेता एसएआर गिलानी की गाड़ी पर पथराव किया गया।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि वसंतकुंज (नॉर्थ) थानाध्यक्ष और वसंत विहार एसीपी मौके पर थे। हंगामा होते देख मौके से खिसक लिए। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने थानाध्यक्ष व एसीपी के मौके से खिसकने की बात से इनकार किया है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुधवार शाम को डीएसयू ने कश्मीर की आजादी मुद्दे को लेकर मीटिंग रखी थी। इसमें एसएआर गिलानी वक्ता थे। कुछ देर ही मीटिंग चली होगी कि एबीवीपी समर्थक छात्रों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में दोनों गुट आपस में भिड़ गए। छात्रों के कपड़े फट गए। कई छात्रों को चोटें आईं। ये भी आरोप है कि एबीवीपी के छात्रों ने गिलानी की गाड़ी पर पथराव किया और लाइट तोड़ दी। हंगामा बढ़ता देखकर मौके की लाइट काट दी गई। हालांकि बुधवार शाम को इस मामले की किसी ने पुलिस को शिकायत नहीं की थी।

बृहस्पतिवार को डीएसयू की की ओर से वसंतकुंज नॉर्थ थाना पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत में कहा गया है कि एबीवीपी के छात्रों ने उनकी मीटिंग नहीं होने दी और हंगामा किया। हालांकि जेएनयू प्रशासन ने गिलानी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी थी। जेएनूय प्रशासन की ओर से भी पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें