सीबीएसई के ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) -मेन की ऑनलाइन
परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। चार दिन चलने वाली इस परीक्षा में कुल एक लाख
72 हजार 369 छात्र शामिल होंगे।
पढ़ें: अबकी इंजीनियरिंग कॉलेजों में नहीं बढ़ेंगी सीटें
इसके लिए 281 शहरों में 534 परीक्षा
केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में देश
भर से, सबसे ज्यादा 13 हजार 615 छात्र परीक्षा देंगे। मंगलवार को
छात्रों को परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए।
पढ़ें: यूपी बोर्ड: 15 दिनों में करना होगा मूल्यांकन कार्य
परीक्षा
9, 11, 12 और 19 अप्रैल को होगी। छात्रों द्वारा चुनी गई तारीख के मुताबिक
उन्हें स्लॉट दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वालों में एक लाख
25 हजार 794 छात्र और 46 हजार 575 छात्राएं हैं।