फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन: काउंसलिंग कार्यक्रम रद्द, इंतजार बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) ने इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए आयोजित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई)-मेन की काउंसलिंग का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


जेईई मेन की ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) घोषित होने के बाद रजिस्ट्रेशन, च्वाइस लॉकिंग, अलॉटमेंट, सीट स्लाइडिंग और स्पॉट काउंसलिंग का कार्यक्रम नए सिरे से घोषित किया जाएगा। सीसैब ने इसकी सूचना जारी कर दी है।

इस कार्यक्रम को वापस लेने के पीछे कई एजुकेशन बोर्ड की तरफ से रिजल्ट डाटा मिलने में होने वाली देरी को कारण बताया जा रहा है।

तो अभी और देर हो सकती है!

दरअसल, जेईई मेन काउंसलिंग के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में एक जुलाई से रजिस्ट्रेशन, छह जुलाई से च्वाइस लॉकिंग और 11 जुलाई को सीट अलॉटमेंट का पहला चरण घोषित होना था। लेकिन डाटा न मिलने से देरी हो रही है।

इसी देरी के कारण सीबीएसई को जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को 12वीं के अंक कन्फर्म करने के लिए तीन अतिरिक्त दिन के साथ 30 जून तक का समय देना पड़ा।

उम्मीद की जा रही है कि जुलाई के पहले सप्ताह में रैंक जारी कर दी जाएगी, जिसके बाद काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी होगा। नया कार्यक्रम सात से आठ दिन पीछे खिसक सकता है।
विज्ञापन

12 लाख छात्रों को इंतजार

जेईई मेन में लगभग 12 लाख छात्र अपनी रैंक का इंतजार कर रहे हैं।

एनआईटी, आईआईआईटी, आईआईआईटीएम समेत सेंट्रल व स्टेट गवर्नमेंट के 60 से ज्यादा संस्थान की 30 हजार सीट और स्थानीय निजी यूनिवर्सिटी की हजारों सीटों पर एडमिशन होने हैं।

रैंक जारी होते ही काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। अधिकांश संस्थानों में जुलाई के अंत तक दाखिले खत्म हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें