फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में एडमिशन शुरू, पहली कटऑफ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल के पाठ्यक्रम पर हुए विवाद के चलते दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बाद निर्धारित तिथि शुरू नहीं हो सका डीयू एडमिशन फिर से पटरी पर आ गया है।
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने अपनी पहली कटऑफ जारी कर दी।

नये शिड्यूल के अनुसार तीन वर्षीय बीकॉम आनर्स में दिखिले के लिए जारी की गई कॉलेज की पहली कटऑफ में सामान्य की ए श्रेणी में 97.50 प्रतिशत, बी श्रेणी में 98.50 प्रतिशत, सी श्रेणी में 99.00 प्रतिशत, डी श्रेणी में 99.25 प्रतिशत तक वालों को बुलाया गया है। ओबीसी और एससी कैटेगरी की कटऑफ भी जारी कर दी गई है।

बीए, बीएसी की कटऑफ आज देर रात

दिल्ली विवि में बीए, बीकॉम व बीएससी के दाखिले के लिए कट ऑफ आज देर रात मीडिया के लिए जारी हो सकती है। आज देर रात कॉलेज वेबसाइट पर भी उपलब्ध कटऑफ अपलोड कर दी जाएगी।

प्रक्रिया में देरी होने के कारण अब आठ कटऑफ जारी होंगी। हालांकि, उनका शेड्यूल बीते शेड्यूल की तरह ही होगा। यानी जिस तारीख को तीसरी लिस्ट आनी थी, उसकी जगह अब पहली कटऑफ आएगी।

अब पहली कटऑफ एक जुलाई को और आठवीं व आखिरी लिस्ट 21 जुलाई को जारी होगी। समिति ने सिफारिश की है कि इसके लिए कॉलेज सोमवार तक अपना क्राइटेरिया तय कर वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर लगाएं, जिससे कि छात्रों को नियमों की जानकारी हो। अब नई व्यवस्था में दाखिले के लिए 10 के बजाय आठ ही कटऑफ लिस्ट आएंगी।
विज्ञापन

सेंट स्टीफंस कॉलेज दाखिले तिथि भी आई

सेंट स्टीफंस कॉलेज में दाखिला विंडो २ जुलाई से खुलेगी। चार साल से तीन साल का कोर्स हो जाने के कारण सेंट स्टीफंस में बीए व बीएससी प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन २ जुलाई से ८ जुलाई तक लिए जाएंगे।

साक्षात्कार के लिए शार्ट लिस्ट सूची 9 जुलाई को जारी होगी। वर्तमान में चल रहे आठ कोर्सेज की संशोधित कट ऑफ दो जुलाई को ही जारी होगी, कॉलेज ने डीयू व यूजीसी से ईको व अंग्रेजी में सीटें बढ़ाने की मांग की। दाखिला वापस लेने के इच्छुक दाखिला वापस ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें