फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस में 1800 से अधिक युवा अपीयर

Mon, 26 May 2014 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के टॉप आईआईटी में दाखिले के लिए रविवार को ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के विभिन्न सेंटर में 1800 से अधिक युवा इस परीक्षा में अपीयर हुए। जेईई मेन में देश भर से 1.5 लाख विद्यार्थी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए योग्य घोषित किए गए।

पीयू के यूआईईटी विभाग के एल्युमनी और आईआईटी एक्सपर्ट कुनाल के अनुसार फिजिक्स और गणित के कुछ सवाल उलझाने वाले थे, लेकिन ओवर ऑल पेपर काफी बैलेंस कहा जा सकता है।
विज्ञापन


जेईई एडवांस के फारमेट में भी कुछ बदलाव किया गया है। कुनाल के अनुसार 2013 में देश भर से जेईई एडवांस के लिए 1.27 लाख विद्यार्थी रविवार की परीक्षा में अपीयर हुए थे, जिनमें से 20834 ही फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह बना पाए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार 350 से अधिक स्टूडेंट जेईई एडवांस में जगह बनाने में सफल होंगे।
विज्ञापन


रविवार को जेईई एडवांस परीक्षा दो चरणों में हुई। तीन-तीन घंटे की परीक्षा में फिजिक्स गणित और केमिस्ट्री विषयों से सवाल पूछे गए। रजत गर्ग ने कहा कि गणित में फंडा क्लीयर रखने वाले विद्यार्थी 70 फीसदी तक स्कोर कर लेंगे। जेईई एडवांस का रिजल्ट 19 जून को घोषित कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें