ट्राइसिटी के स्टूडेंट्स ने आईएससी (12वीं) रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। सेक्टर-44 स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा ईशिता अग्रवाल इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) में 97 फीसदी अंकों के साथ ट्राइसिटी की ओवरऑल टॉपर बनीं। ईशिता ने कामर्स में यह सफलता हासिल की।
ट्राइसिटी के अन्य स्कूलों में भी 12वीं का रिजल्ट शानदार रहा। आर्ट्स में सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी फील्ड की छात्रा श्रीयम महाजन ने 94.75 फीसदी अंकों के साथ आर्ट्स संकाय में टॉप किया। वहीं, सेक्टर-44 सेंट जेवियर्स स्कूल की अर्चना नेगी मेडिकल संकाय में 89.5 फीसदी अंकों के साथ स्कूल और ट्राइसिटी टॉपर बनी, जबकि मोहाली स्थित वाईपीएस की छात्रा काजल शर्मा ने नॉन मेडिकल में 96 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।
ट्राइसिटी के तीन स्कूलों में 12वीं के विभिन्न संकायों के करीब 200 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। सेंट जेवियर्स स्कूल के वाइस प्रिंसिपल नरेश हांडा ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट काफी बेहतर रहा है।
इशिता अग्रवाल.....97 फीसदी..........कॉमर्स..........सेंट जेवियर्स स्कूल सेक्टर-44 चंडीगढ़
श्रीयम महाजन..........94.75 फीसदी..........आर्ट्स..........स्ट्रॉबेरी फील्ड सेक्टर-26 चंडीगढ़
अर्चना नेगी..........89.5 फीसदी..........मेडिकल..........सेंट जेवियर्स स्कूल सेक्टर-44 चंडीगढ़
काजल शर्मा..........96 फीसदी..........नॉन मेडिकल..........वाईपीएस, मोहाली