फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में टॉयलेट 'गिफ्ट' मांगने वाली महिला को ईनाम

Mon, 18 May 2015 08:05 PM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बाद अपने परिजनों से उपहार के रूप में गहनों के बदले टॉयलेट की मांग करने वाली महाराष्ट्र की महिला को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


सुलभ इंटरनेशनल ने अकोला के अंदूरा गांव की चैताली गलाखे को यह पुरस्कार देने का फैसला किया है। संगठन के मेंटर बिंदेश्वर पाठक ने चैताली को महान प्रेरक करार देते हुए स्वच्छता का संदेशवाहक बताया।
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान से प्रभावित होकर चैताली ने परिजनों से शादी के उपहार स्वरूप स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए टॉयलेट की मांग की थी। चेताली की शादी 15 मई को यवतमाल जिले के देवेंद्र मकोडे से हुई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें