फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फिर मुसीबत में फंस गए हैं कुलपति

Thu, 27 Mar 2014 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डा. केके कटोच के खिलाफ लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक सानन ने राज्यपाल को सौंप दी है।
विज्ञापन


कुलपति पर अपनी नियुक्ति के समय दिए गए दस्तावेजों में झूठी जानकारी देने के आरोप लगे थे। इनमें कहा गया है कि डा. कटोच ने ऐसे प्रकाशनों की जानकारी भी दी, जो छपे ही नहीं थे।

राजभवन से राज्यपाल उर्मिला सिंह ने इस बारे में कृषि सचिव और कृषि निदेशक से रिपोर्ट मांगी थी। कृषि निदेशक ने कुलपति से भी इन आरोपों पर कमेंट्स लिए।

कुलपति ने तथ्यों के साथ जवाब दायर किया है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। जिन प्रकाशनों को अप्रकाशित दिखाया गया है, उनका संक्षिप्त विवरण (अबस्ट्रेक्ट) प्रकाशित हो चुका है, इसलिए इन्हें शामिल किया गया था।
विज्ञापन


अब अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट में सिफारिश की है कि इस जवाब की समीक्षा के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाई जाए, क्योंकि इसके लिए विभाग के पास वर्तमान में कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


अब राजभवन को ही इस बारे में फैसला लेना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें