फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र ये खबर जरूर पढ़ें

Tue, 29 Jul 2014 05:53 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू पूरे एडमिशन प्रोसेस के बाद फीस सिस्टम को भी पूरी तरह ऑनलाइन करने की तैयारी में है। अब पीयू स्टूडेंट्स को विभाग या कैंपस स्थित एसबीआई ब्रांच में फीस जमा करने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


तीन साल पहले पीयू प्रशासन ने एसबीआई के साथ मिलकर ऑनलाइन फीस की सुविधा शुरू की थी। लेकिन, पिछले सालों में इस सुविधा का लाभ 14 हजार स्टूडेंट्स में से 8 से 10 फीसदी स्टूडेंट ने किया है।

इसको देखते हुए अब पीयू और एसबीआई अधिकारी सभी विभागों में जाकर स्टूडेंट्स को ऑनलाइन फीस जमा करने की ट्रेनिंग देंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पीयू के डेंटल इंस्टीट्यूट, इवनिंग विभाग, इकोनॉमिक्स और केमिस्ट्री विभाग में प्रेजेंटेशन दी गई, जिसके अच्छे रिजल्ट आए हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन फीस से जमा हुए 4.75 करोड़
जुलाई 2014 सत्र में पीयू के 1440 स्टूडेंट्स ने ही अभी तक ऑनलाइन फीस जमा कराई है। पीयू स्थित एसबीआई ब्रांच मैनेजर अनुज वोहरा ने बताया ऑनलाइन से 4.75 करोड़ रुपये फीस आई है।

उन्होंने बताया 2013 में पहले सेमेस्टर में 1645 और दूसरे सेमस्टर में 480 स्टूडेंट्स ने ही ऑनलाइन फीस जमा कराई थी। भविष्य में एग्जामिनेशन फीस भी ऑनलाइन ही ली जाएगी।

इस साल से यूसोल में भी नई सुविधा शुरू
नए सत्र से एसबीआई ने यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (पत्राचार विभाग) के लिए भी यह सुविधा शुरू कर दी है। यूसोल चेयरपर्सन प्रो. ललित के बंसल ने बताया यूसोल के विभिन्न कोर्स में देश भर से करीब 22 हजार स्टूडेंट विभिन्न कोर्स में दाखिला लेते हैं। एसबीआई ऑनलाइन फीस सुविधा के लिए विद्यार्थियों से सिर्फ 10 रुपये शुल्क वसूला जाता है। एसबीआई की ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर फीस डेबिट कार्ड से जमा की जा सकती है।

पोस्ट ऑफिस में भी जमा हो सकेगी फीस
 स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए पीयू ने पोस्ट ऑफिस के साथ खास एमओयू साइन किया है। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार पीयू स्टूडेंट अब देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में निर्धारित समय पर फीस सहित अन्य जानकारी हासिल कर सकेगा। जल्द ही यह नई सर्विस शुरू कर दी जाएगी।

कोट्स
ऑनलाइन फीस को लेकर अभी अधिक अच्छा रिस्पांस नहीं मिल है। अब सभी विभागों में जाकर विद्यार्थियों को इस बारे में अवेयर कर रहे हैं। नए सिस्टम से स्टूडेंट्स को फीस जमा करने में काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें