फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब क्लास रोलनंबर पर ही दीजिए परीक्षा

Tue, 17 Jun 2014 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपी यूनिवर्सिटी के दूरवर्ती अध्ययन एवं मुक्त अध्ययन संस्थान (इक्डोल) के बीए और बीकॉम दूसरे सत्र के छात्रों के परीक्षा रोलनंबर किन्हीं कारणों से जेनरेट नहीं हो पाए है।
विज्ञापन


ऐसे में अब इन छात्रों को क्लास में मिले रोलनंबर के आधार पर ही परीक्षा में बिठाया जाएगा। इक्डोल निदेशक प्रो. रमेश कौंडल ने कहा कि कुछेक कारणों के चलते रोलनंबर जारी नहीं हो पाए हैं।

उन्होंने कहा कि परीक्षा में बैठने वाले छात्र इक्डोल/क्लास रोलनंबर के आधार पर ही 19 मार्च से शुरू होने वाली सत्र की परीक्षा दे सकते हैं। प्रशासन इसकी अनुमति देगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रथम सत्र और दूसरे सत्र के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने के लिए अलग से तिथि घोषित की जाएगी। जिसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें