फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: KMC में दाखिले को लेकर हंगामा

Thu, 31 Jul 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज (केएमसी) में बुधवार को स्पोर्ट्स-ईसीए कोटे के दाखिलों को लेकर हंगामा हुआ। छात्रों के हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने देर शाम बैठक कर बृहस्पतिवार 31 जुलाई को स्पोर्ट्स व ईसीए कोटे के दाखिले लेने का नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन


कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एसपी. गुप्ता के मुताबिक विश्वविद्यालय व कॉलेज के नियमों में कुछ अंतर होने के कारण दाखिले रुके हुए थे। अब स्थिति स्पष्ट होने के बाद बृहस्पतिवार को इस कोटे के दाखिले लिए जाने का फैसला लिया गया है।

इससे पहले कॉलेज में स्पोर्ट्स व ईसीए दाखिलों पर लगी रोक के खिलाफ सुबह से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के नेतृत्व में छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


एबीवीपी के प्रदेश मंत्री साकेत बहुगुणा ने बताया कि कॉलेज में स्पोर्ट्स व ईसीए के ट्रायल के बाद 16 जुलाई को दाखिले की सूची जारी की जा चुकी है, फिर भी छात्रों को दाखिले नहीं दिए जा रहे हैं।

अहम है कि कॉलेज में स्पोर्ट्स कोटे के तहत 40 और ईसीए की 12 सीटें हैं। वहीं कॉलेज प्रशासन के मुताबिक पहले विषयवार सीटों का बंटवारा किया था, इसके कारण स्पोर्ट्स व ईसीए कोटे के सीटों की संख्या कम हो गई थी।

कॉलेज की ओर से पहले कुल 27 सीटों पर दाखिला हो रहा था लेकिन नियमों के अनुसार सीटों की संख्या ज्यादा थी। छात्रों के हंगामे के बाद मामले ने तूल पकड़ा और कॉलेज प्रशासन ने पूर्व निर्धारित सीटों पर ही दाखिले का नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें