एचपी यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (एचपीयू) एवालॉज ने बीबीए और बीसीए कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रशासन के अनुसार बीसीए, बीबीए में दाखिला लेने के लिए छात्र 16 मई तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में प्रोस्पेक्टस बिकना शुरू हो गए हैं।
संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस नारटा ने बताया कि प्रोस्पेक्टस जमा होने के बाद अगले महीने दो जून को प्रवेश परीक्षा होगी।
इसमें बीबीए में सामान्य वर्ग के लिए जमा दो कक्षा में 50 फीसदी जबकि एससी/एसटी के लिए 45 फीसदी अंक की शर्त रखी गई है।
बीसीए में प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक के मुताबिक प्रवेश होगा। बीबीए को 50 नंबर प्रवेश परीक्षा के अंक के आधार पर, 15-15 अंक दसवीं और 12वीं के प्राप्तांक, जबकि बीस अंक इंटरव्यू और जीडी के होंगे।