फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU: जल्द घोषित होगा दूसरे-चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट

Sat, 23 Jan 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और मूल्यांकन केंद्रों ने रूसा के तहत यूजी सीबीसीएस के कोर्स के दूसरे तथा चौथे सेमेस्टर की अवार्ड इंटरनल असेसमेंट का कार्य 90 फीसदी पूरा कर लिया है। इसमें वेरिफिकेशन भी की जा चुकी है। अब सिर्फ चंद बचे वेरिफिकेशन के मामलों को लेकर कॉलेजों को लास्ट कॉल दी गई है।
विज्ञापन


बार-बार एंट्री पूरी करने को चल रहे तारीख पे तारीख का ट्रेंड समाप्त कर विवि का कंप्यूटर सेंटर इन्हीं अवार्ड पर परिणाम तैयार कर कभी भी घोषित कर सकता है। शेष बचे अवार्ड एंट्री और उससे रुकने वाले परीक्षा परिणाम के लिए अब संबंधित कॉलेज और मूल्यांकन केंद्र जिम्मेदार होंगे।

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि डीआईटी से अवार्ड एंट्री के मिले आंकड़ों के मुताबिक 90 फीसदी एंट्री और वेरिफिकेशन का कार्य पूरा हो चुका है। अब परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


बचे और अधूरे परिणाम को संबंधित कॉलेज की शिकायत निवारण सेल रूसा के माध्यम से ही सेटल किया जा सकेगा। वेरिफिकेशन के लिए बचे अवार्ड को तुरंत वेरिफाई करने को मूल्यांकन केंद्रों और कॉलेजों को शुक्रवार तक का समय दिया है। कॉलेजों ने अवकाश के बावजूद एंट्री के कार्य को गंभीरता से लिया है।

यह है मौजूदा स्थिति- दूसरे समेस्टर के अब तक 13 मूल्यांकन केंद्रों से दर्ज किए अवार्ड और वेरिफिकेशन के स्टेटस के मुताबिक कुल 324128 में से 209146 अवार्ड एंटर हो चुके हैं। इनमें 1,75,554 वेरिफाई हुए हैं तथा 33592 की वेरिफिकेशन नहीं हो पाई है।

चौथा सेमेस्टर- चौथे सेमेस्टर के अब तक 13 मूल्यांकन केंद्रों से कुल 164392 में से 147472 अवार्ड एंटर हो चुके हैं। 16920 शेष बचे हैं। इनमें 1,24,611 वेरिफाई हुए हैं और 22861 की वेरिफिकेशन होना बाकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें