फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU: लटके परीक्षा परिणाम निकालने की कसरत शुरू

Thu, 04 Feb 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू ने लटके परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने को कसरत शुरू कर दी है। यूजी कक्षाओं की रूसा सीबीसीएस के तहत नवंबर, दिसंबर में हुईं पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य डेढ़ सप्ताह में पूरा किया जाएगा। एचपीयू ने मूल्यांकन केंद्र नियंत्रकों को ड्यूटियां लगाने की शक्तियां दे दी हैं।
विज्ञापन


अब नियंत्रक अपने स्तर पर शिक्षकों की ड्यूटी नजदीकी मूल्यांकन केंद्रों में लगा सकेंगे। ड्यूटी पर लगाए शिक्षकों को सर्टिफिकेट भी जारी करेंगे। कॉलेज खुलने के बावजूद छात्रों की कम संख्या और अघोषित जीरो क्लास वीक का लाभ उठाते हुए एचपीयू ने यह निर्णय लिया है।

प्रदेश में स्थापित 18 मूल्यांकन केंद्र नियंत्रकों, कॉलेज प्राचार्यों को पात्र शिक्षकों की ड्यूटी अपने केंद्रों या नजदीकी मूल्यांकन केंद्रों में लगाने के लिए अधिकृत किया है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि मूल्यांकन केंद्र नियंत्रक पात्र शिक्षकों की तैनाती करें।
विज्ञापन


वे तब तक केंद्रों में मूल्यांकन करेंगे, जब तक कार्य पूरा नहीं हो जाता। मूल्यांकन कार्य दो फरवरी से शुरू हुआ है। पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से भर्ती शिक्षकों को कम से कम एक साल पढ़ाने का अनुभव होने पर मूल्यांकन को पात्र माना जाता है। अन्य शिक्षकों के लिए कम से कम तीन साल का शिक्षण कार्य अनुभव जरूरी है।

अभी तक विवि लगाता रहा है ड्यूटी- अब तक एचपीयू ही मूल्यांकन केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाएं जांचने को शिक्षकों की ड्यूटी लगाता रहा है। इस बार कुछ पात्र शिक्षकों के छूटने पर केंद्र नियंत्रकों और प्राचार्यों को ही इसके लिए अधिकृत किया है।

यह है मूल्यांकन के लिए तय शेडयूल
तिथि========विषय
दो फरवरी से===हिंदी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, कॉमर्स, केमिस्ट्री, इंग्लिश, फिजिक्स, जियोग्राफी, बॉटनी, जूलॉजी, मैथेमेटिक्स, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन।
5 फरवरी से===दर्शन शास्त्र, समाज शास्त्र, बीजेएमसी, संस्कृत, कंप्यूटर साइंस
8 फरवरी से===साइकोलॉजी, शारीरिक शिक्षा, जियोलॉजी, म्यूजिक, गृह विज्ञान, एप्लाइड आर्ट, चित्रकला, मूर्तिकला, टीटीएम

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि मूल्यांकन कार्य जल्द पूरा हो और परिणाम जल्द घोषित हों, इसके लिए कॉलेज प्राचार्य तथा मूल्यांकन केंद्र नियंत्रकों को शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें