फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज छात्रों को बड़ी राहत, 16 तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू ने यूजी के हजारों छात्रों को बड़ी राहत प्रदान की है। अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र ऑनलाइन 16 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। यह तिथि पहले 31 अगस्त तय की गई थी। इस तिथि के दौरान भारी संख्या में छात्र ऑनलाइन आवेदन से महरूम रह गए थे। इन्हें विवि ने राहत दी है।
विज्ञापन


वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण छात्र ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इससे इनकी परीक्षा पर संकट खड़ा हो गया था। निर्धारित समय पर फार्म न भरे जाने से छात्रों को भविष्य की चिंता सताने लगी थी। कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीएससी सहित अन्य अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं के ऑनलाइन फार्म रूसा प्रणाली में भरे जा रहे हैं। यह तिथि बढ़ाकर 16 सितंबर 2015 कर दी गई है।

बीएड, एमए एजूकेशन में प्रवेश की तिथि 11 तक

एचपीयू के विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) ने संस्थान में चल रही बीएड और एमए एजूकेशन की प्रवेश प्रक्रिया की तिथि को 11 सितंबर तक बढ़ा दिया है। संस्थान के निदेशक प्रो. पीके वेद ने कहा कि पूर्व में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई थी।

इसे अब बढ़ाकर 11 सितंबर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन कोर्स में प्रवेश लेेने के लिए इक्डोल पूछताछ केंद्र एचपीयू परिसर, रिजनल सेंटर खनियारा धर्मशाला में प्रोस्पेक्टस उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अलावा छात्र इक्डोल की वेबसाइट www.icdeol.org से प्रोस्पेक्टस डाउनलोड कर सकते है।
विज्ञापन

नौ से शुरू होगा इक्डोल का पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम

इक्डोल से रूसा सीबीसीएस में यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों के पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) नौ सितंबर से शुरू होंगे। इक्डोल निदेशक प्रो. पीके वेद ने कहा कि यूजी के बीए कोर्स के प्रथम सत्र के पीसीपी नौ सिंतबर से 15 सितंबर तक होंगे। यह इक्डोल भवन के लेक्चर हॉल में सुबह दस से शाम 5 बजे तक होंगे।

इससे संबंधित जानकारी के लिए बीए में बनाए गए कोआर्डिनेटर डा. बीएल वर्मा, जबकि बीकॉम के लिए प्रो. विजय कौशल से संपर्क किया जा सकता है। पीसीपी का शेड्यूल इक्डोल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया गया है। इक्डोल पूछताछ केंद्र के टेलीफोन नंबर 0177-2832239 पर भी छात्र संपर्क कर सकते है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें