फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 17 Jul 2014 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदेश विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। बुधवार को भी कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन के बाहर दोपहर बाद गेट मीटिंग की। संयुक्त संघर्ष समिति (जेसीसी) के अध्यक्ष डॉ. हितेश्वर ठाकुर, कोर्ट सदस्य तेज राम शर्मा, ईसी सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस समेत अन्य नेताओं ने अपने संबोधन में एचपीयू प्रशासन को जमकर कोसा। चेतावनी दी गई कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कामकाज ठप कर देंगे।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि कुलपति ने लिखित में मांगें मानने के बावजूद अब तक मांगों को पूरा नहीं किया है। कर्मचारियों को गुमराह करने का ही प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को कोर्ट सदस्य तेज राम शर्मा की अगुवाई में राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने विवि की स्वायत्तता पर उठाए सवालों और ईसी के फैसलों को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए सवालों और विवि की आर्थिक स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की।

राज्यपाल को मांग पत्र भी सौंपा गया। हितेश्वर ठाकुर ने युक्तिकरण के लिए गठित समिति का भी विरोध किया है। उन्होंने कर्मचारियों और अध्यापक संगठनों से मांगों को मनवाने के लिए एकजुट होकर आंदोलन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विवि की 63 करोड़ की देनदारियां लंबित हैं।
विज्ञापन


गेट मीटिंग में शामिल कर्मचारी नेताओं में अशोक शर्मा, गीता राम ठाकुर, राजेश ठाकुर, देवेंद्र शर्मा, राजकुमारी, प्रेम प्रकाश नेगी, लाभ चंद शर्मा, मोहन लाल, शशि कुमार, मदन गोपाल शर्मा, कुलदीप कुमार, चांदी राम राम, बिशन सिंह चंदेल, हरी चंद ठाकुर आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें