हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बी कॉम फाइनल ईयर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा का परीक्षा परिणाम 90.4 फीसदी रहा। विवि की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में धर्मशाला डिग्री कॉलेज की छात्रा तनुजा कुमारी ने प्रदेश भर में टॉप किया है।
तनुजा ने 84.2 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश भर में पहला स्थान पाया है। तनुजा ने 1700 में से 1431 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान पाया है। मार्च 2015 में हुई बी कॉम फाइनल ईयर की इस परीक्षा में कुल अपीयर हुए 6593 छात्रों में से 5960 छात्र उर्तीण घोषित किए गए है।
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि घोषित परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।
जल्द घोषित होंगे बाकी रिजल्ट
छात्र उपलब्ध करवाई गए परिणाम गजट का प्रिंट लेकर अगली पीजी कक्षा में प्रवेश की काउंसलिंग में अपीयर हो सकते है। विश्वविद्यालय ने पिछले करीब सात सालों में पहली मर्तबा बी कॉम फाइनल ईयर का परिणाम जून माह में घोषित किया है।
स्टाफ की कमी के बावजूद विवि के कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत कर परीक्षा परिणाम तैयार कर घोषित किया है। उनका कहना है कि जल्द अन्य दोनों संकाय के यूजी डिग्री के फाइनल ईयर का परिणाम जल्द घोषित कर दिया जाएगा। मेरिट में धर्मशाला डिग्री कॉलेज के दो, नालागढ़ कॉलेज के दो दो छात्रों ने प्रथम दस स्थान पाए है।
यहां देखें मेरिट लिस्ट
छात्र का नाम=====कॉलेज=====प्राप्तांक======प्रतिशत
1. तनुजा कुमारी====धर्मशाला======1431========84.2
2. अभिषेक=======धर्माशाला======1380========81.2
3. इंदु===========हमीरपुर=======1361========80.1
4. मुस्कान महाजन===चंबा=========1358=======79.9
5. सोलन धमीर====डीएवी कांगड़ा====1348=======79.3
6. रजनी बाला====नालागढ़========1346========79.2
7. विक्रांत कुमार===सीमा रोहड़ू======1338========78.7
8. ममता देवी====एसवीएसडी भटोली==1311========77.1
9. प्रीतम गर्ग====डीएवी बनीखेत=====1308========76.9
10. माधुरी गुप्ता====नालागढ़========1302========76.6