हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होंगी। विवि के कुलपति प्रो. एसके सिंह ने कहा कि परीक्षाएं 25 मार्च से 17 मई के बीच संपन्न होंगी।
सेमेस्टर परीक्षाएं मई से
सेमेस्टर परीक्षाएं 20 मई से जून के प्रथम सप्ताह के बीच आयोजित की जाएंगी। गढ़वाल विवि के मीटिंग हॉल में आयोजित पत्रकारों से बातचीत में कुलपति प्रो. एसके सिंह ने कहा कि विवि के तीनों कैंपसों और संबद्ध महाविद्यालयों में बीए, बीएससी व बीकॉम की परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होंगी।
इस संदर्भ में तीनों कैंपसों में संबंधित स्कूलों की डीन से 27 फरवरी तक आपत्तियां मांगी गई है। एक मार्च तक परीक्षा कार्यक्रम बनाकर वेबसाइट पर डाउनलोड कर दिया जाएगा।
परिक्षा कार्यक्रम में हो सकते हैं बदलाव
उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम आने पर परीक्षा कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं, लेकिन फिर भी परीक्षा नियत तिथि तक संपन्न करा दी जाएगी।
द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 मई से जबकि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 मई से शुरू होंगी, जो कि जून के प्रथम सप्ताहतक चलेंगी। जून के प्रथम सप्ताह में ही बीएड प्रवेश परीक्षा, जबकि द्वितीय सप्ताह में पीजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा।