फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित सीटों पर बढ़ी आवेदन की तिथि

Thu, 13 Mar 2014 02:42 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के निजी स्कूलों में जरूरतमंद छात्रों के लिए आरक्षित सीटों के तहत दाखिला के लिए हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने एक बार फिर तारीख बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अब अभिभावक 20 मार्च तक इस श्रेणी में आवेदन कर सकेंगे। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के निजी स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों के लिए आरक्षित सीटों के लिए शिक्षा विभाग के पास काफी कम आवेदन आए हैं।

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण से नेताओं को लगता है डर: श्ाबाना आजमी

बीते सप्ताह आवेदन करने की समय सीमा खत्म होने के बाद शिक्षा विभाग ने आवेदनों की संख्या जांची, जो सीटों के मुकाबले काफी कम पाई गई। नतीजतन, विभाग को दूसरी बार दाखिले की तारीख बढ़ानी पड़ी है।
विज्ञापन


इससे आरक्षित श्रेणी में आने वाले अभिभावकों को और एक सप्ताह का मौका मिल गया है। निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों की भरने की प्रक्रिया 21 मार्च से ड्रॉ के जरिए शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


अगर सीटों से अधिक आवेदन आते हैं तो तीन चरण में ड्रॉ किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता ने कहा कि निदेशालय ने शिक्षा के अधिकार कानून के तहत आरक्षित सीटों पर दाखिला के लिए तारीख बढ़ा दी है। 20 मार्च तक आवेदन आने के बाद दाखिले के लिए ड्रॉ के जरिए स्कूल आवंटित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें