फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के कर्मचारियों के लिए अप्रैल से गुड न्यूज

Sat, 01 Mar 2014 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन डीए बढ़ने के बाद अप्रैल से बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


हालाकि वित्तीय संकट से जूझ रहे पीयू के लिए बढ़ा हुआ डीए देना आसान नहीं होगा। केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ता (डीए) में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद पीयू प्रशासन अब बढ़े हुए डीए का भुगतान अगले माह से करेगा।
विज्ञापन


यह पहला मौका होगा जब पीयू केंद्र सरकार के फैसले को तुरंत लागू करेगा।

इससे पहले तक पीयू डीए में बढ़ोतरी उस समय करता था जब पंजाब की ओर से डीए में बढ़ोतरी संबंधी फैसला लिया जाता था।

लेकिन, पिछले काफी समय से पंजाब की ओर से डीए बढ़ोतरी के संबंध में फैसला देरी से लिए जाने के कारण पीयू के कर्मचारियों को भी लंबा इंतजार करना पड़ता था।

पीयू बोर्ड ऑफ फाइनेंस की पिछले माह हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी गई थी कि केंद्र सरकार की ओर से डीए में बढ़ोतरी का फैसला लेने के तुरंत बाद पीयू भी डीए में बढ़ोतरी कर देगा। बोर्ड ऑफ फाइनेंस के इस फैसले पर सिंडीकेट ने भी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें