फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस देखती रही, छात्रों ने चीफ वार्डन को घेरा

Tue, 19 Aug 2014 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को एबीवीपी ने छात्रावास देने में की जा रही देरी और पानी उपलब्ध करवाने जैसी मांगों को लेकर चीफ वार्डन का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर छात्रों की मांगों को अनदेखा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इकाई अध्यक्ष जगदीप शर्मा की अगुवाई में सुबह बारह बजे चीफ वार्डन कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने छात्रावासों में चल रही अव्यवस्था और इससे आम छात्रों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर चीफ वार्डन को घेरा।

उन्होंने कहा कि सत्र को शुरू हुए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है, मगर अभी तक छात्रावासों के आवंटन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया है। प्रशासन के इस नकारात्मक रवैये के कारण आम छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चीफ वार्डन का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस और विवि सुरक्षा कर्मी भी मौके पर डटे रहे। एबीवीपी का आरोप है कि  हास्टल मेस में खाने और पानी पीने तक की सुविधाओं की कमी है।

जगदीप ने जनजातीय छात्रों को छात्रावास आवंटित करने और मेस को चालू करने के साथ छात्रावासों में पीने के पानी की व्यवस्था किए जाने की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। चेताया कि यदि आने वाले दो दिनों में यह सुविधाएं मुहैया न करवाई गई तो उग्र आंदोलन होगा।

चीफ वार्डन पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं में  प्रदीप शर्मा, चंद्रकांत, ओम प्रकाश, नवनीत, चेतन, देवांश चंदेल, अमित, अभिनव, साहिल, आरती, स्वाति बरागटा, सुमन भीमटा, अंशिका, कुशल कौंडल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें