केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के निर्देश पर आईआईटी मुंबई ने एक मुफ्त सॉफ्टवेयर एवं कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। जिसका फायदा मोहाली के स्टूडेंट्स को भी मिलेगा।
आईआईटी ने कैरिअर प्वाइंट टेक्निकल कैंपस को इसके लिए नोडल सेंटर बनाया है। कैरिअर प्वाइंट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनूप बंसल ने कहा कि इस प्रोग्राम के तहत इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी।
आईआईटी की गाइड लाइंस के मुताबिक संस्थान में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब स्थापित की गई है। आईआईटी द्वारा कुछ वर्कशॉप और फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।