फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों की हॉबी का ध्यान रखते हुए शुरू होंगे 5 नए कोर्सेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के महिला पॉलीटेक्निक कॉलेजों में पांच नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने महिलाओं की हॉबी को ध्यान में रखते हुए इन्हें शुरू करने का फैसला किया है। विभाग का मानना है कि इससे पॉलीटेक्निक कॉलेजों के प्रति छात्राओं का रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन


दरअसल पॉलीटेक्निक कॉलेजों में छात्राओं की संख्या लगातार घटती जा रही है। शैक्षिक सत्र 2014-15 में पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश लेने वाली छात्राओं की संख्या 50.43 प्रतिशत थी जो 2015-16 में घटकर महज 16.5 फीसदी रह गई।
विज्ञापन

महिलाओं की रुचि के हिसाब से होंगे नए कोर्स

प्राविधिक शिक्षा परिषद के निदेशक एसके सिंह ने बताया कि नए पाठ्यक्रमों का चयन कर लिया गया है। कानपुर स्थित शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईआरडीटी) इनके सिलेबस तैयार कर रहा है।

सिलेबस तैयार होने के बाद इनकी पढ़ाई शुरू करने की घोषणा कर दी जाएगी। नए कोर्स फिलहाल प्रदेश के 18 सरकारी महिला पॉलीटेक्निक कॉलेजों और मथुरा व कानपुर के अनुदानित कॉलेजों में ही शुरू किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि डिप्लोमा इन फूड प्रोसेसिंग का कोर्स भी शुरू किया जाना है। यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें