कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संसद हमले के दोषी अफजलगुरु को सम्मान के साथ जी कहकर संबोधित किया। एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान सुरजेवाला ने अफजलगुरु जी कहा। यही नहीं उन्होंने इसके बाद एक और गलती करते हुए अफजल को सुप्रीम कोर्ट पर हमले का दोषी बताया।
सुरजेवाला ने कहा कि अफजल गुरु सुप्रीम कोर्ट पर हमले का दोषी था और न्याय प्रणाली के तहत उसे भी कानूनी लड़ाई लड़ने की छूट थी। सुरजेवाला पूरी प्रेस कांप्रेस के दौरान अफजल को सुप्रीम कोर्ट पर हमले का दोषी बताते रहे।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मौलिक अधिकारों व संपूर्ण न्याय प्रणाली के तहत ही अफजल को फांसी की सजा दिलाई। दरअसल सुरजेवाला भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के एक ब्लॉग का जवाब दे रहे थे।
WATCH: Congress spokesperson Randeep Surjewala's statement on Afzal Guru.https://t.co/Z88HzuDo3b— ANI (@ANI_news) February 15, 2016