फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय-हैलो में बीता कॉलेज का पहला दिन

Wed, 16 Jul 2014 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली शिक्षा खत्म करने के बाद बुधवार को विद्यार्थियों का कॉलेज में पहला दिन हेलो-हाय में बीता। कई कॉलेजों में हवन-पूजन के साथ नए शैक्षिणिक सत्र की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


नए सत्र का पहला दिन होने के कारण विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था। कॉलेज कैंपस में चहलकदमी तेज थी। कुछ कॉलेजों में विद्यार्थियों को नियम कायदे भी बताए गए।

ज्ञात हो कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से संबद्ध यहां के कॉलेजों में तीसरी कटऑफ के साथ प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो गई है। बीए, बीकॉम, बीएससी समेत लगभग सभी संकायों की सीटें फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन


नए सत्र का पहला दिन होने के कारण यहां के केएल मेहता कॉलेज, नेहरू कॉलेज, डीएवी, राजकीय महिला कॉलेज और अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में नए विद्यार्थी सुबह 8 बजे से ही कॉलेज आना शुरू हो गए थे। कॉलेज प्रबंधन ने नए विद्यार्थियों को नियम कायदे बताए और अनुशासन का पाठ पढ़ाया।

अग्रवाल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि बुधवार को हवन-पूजन के साथ सत्र का शुभारंभ किया गया।

डीएवी कॉलेज के प्राचार्य सतीश आहूजा व नेहरू कॉलेज की प्राचार्य संतोष कुमारी ने कहा कि नए विद्यार्थियों को कॉलेज के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने का मंत्र दिया गया। उधर कॉलेजों में पहले दिन पढ़ाई तो शुरू नहीं हुई लेकिन शिक्षकों ने उन्हें पाठ्यक्रम के बारे में अवगत कराया। कई विद्यार्थियों ने पहले दिन नए दोस्त भी बनाए। पहला दिन हेलो-हाय में ही गुजर गया।

रैगिंग की तो जाना होगा जेल:
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद कॉलेज प्रबंधन भी रैगिंग को लेकर सजग हैं। लगभग सभी कॉलेजों ने अपने यहां एंटी रैगिंग सेल गठित किया है। सेल रैगिंग पर नजर रखेगा। कॉलेज प्रबंधकों का साफ कहना है कि सीनियर छात्रों ने रैगिंग करने की कोशिश की तो पहले उन्हें कॉलेज से बाहर किया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने रैगिंग को गंभीर अपराध की श्रेणी में माना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें