फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बढ़ गई इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस

Fri, 05 Feb 2016 08:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड कैबिनेट के फैसले के बाद अब सरकारी एवं सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलीटेक्नीक कॉलेजों की पढ़ाई महंगी हो जाएगी। पिछले दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने वर्तमान की फीस को दोगुना बढ़ाने की मंजूरी दी है। इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई व बीटेक के लिए अब 25 हजार के बजाए 50 बजार और एमई व एमटेक के लिए 30 हजार के बजाए 60 हजार रुपए शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं पॉलीटेक्नीक में शिक्षण शुल्क में दो हजार रुपए बढ़ाए गए हैं। यह शुल्क अब 6000 रुपए से बढ़कर 8000 होगा। बढ़ी हुई फीस 2016-17 से लागू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें