फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज में अब चेहरे से लगेगी हाजिरी

Sat, 27 Dec 2014 01:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून के डीएवी पीजी कॉलेज में तोड़ी गई हाजिरी मशीन की जगह अब चेहरे की तस्वीर लेने वाली हाजिरी मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि शीतकालीन अवकाश खत्म होने से पहले महाविद्यालय में मशीन लगा दी जाएगी। यह फोटो लेने के साथ फिंगर प्रिंट लेने का काम करेगी। डॉ. भसीन ने कहा कि महाविद्यालय  प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेश का पूरा पालन कराया।

हाजिरी मशीन तोड़ने से काम में जरूर कुछ रुकावट आई, लेकिन शीतकालीन अवकाश खत्म होने से पहले नई मशीन लगा दी जाएगी। इसके जरिए कर्मचारियों की उपस्थिति एक जनवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैक पेपर परीक्षार्थियों का दाखिला सात से
प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि बीए, बीएससी और बीकॉम के द्वितीय वर्ष के बैक पेपर परीक्षार्थियों का दाखिला सात जनवरी से होगा। परीक्षा फॉर्म भी उसी दौरान भराए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें