फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई पदों के लिए परीक्षा की तिथियां घोषित

Tue, 03 Jun 2014 08:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने क्लर्क और जेई इलेक्ट्रिकल के पदों के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं।
विज्ञापन


क्लर्क के लिए छंटनी परीक्षा 8 जून को सुबह के सत्र में 10 से 12 बजे तथा जेई इलेक्ट्रिकल की परीक्षा 8 जून को सायं के सत्र में शाम 2 से 4 बजे तक होगी।

परीक्षा का आयोजन प्रदेश के सभी जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों को रोल नंबर भेज दिए गए हैं।

यदि किसी अभ्यर्थी को रोल नंबर प्राप्त न हो तो वह बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972- 221841, 222204 पर संपर्क कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें