फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की लापरवाही से खतरे में हजारों का भविष्य

Wed, 12 Nov 2014 01:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के 11 पैरामेडिकल कॉलेजों में परीक्षाएं अटकने के मामले में विवि और सरकार कटघरे में हैं।
विज्ञापन


तैयारियों के बावजूद नहीं हो पा रही परीक्षा
मामला हाईकोर्ट में है, इसके चलते तैयारियों के बावजूद विवि परीक्षा नहीं करा पा रहा है। इन कॉलेजों की सूची में एक सरकारी कॉलेज भी है।

गढ़वाल विवि के 11 कॉलेजों में बैचलर ऑफ रेडियो टेक्नोलॉजी, बीपीटी, बीएससी एमएलटी, बीएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी जैसे कोर्स की संबद्धता का नवीनीकरण वर्ष 2005 में होना था। कॉलेजों ने विवि टीम से इंस्पेक्शन भी करा दिया था।

रिपोर्ट विवि ने शासन को भेज दी थी। लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया। तब से प्रकरण टलता रहा है। वर्ष 2009 में विवि को केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद एक्ट में प्रावधान किया था कि जो कॉलेज जिस स्थिति में विवि से संबद्ध था, वैसे ही रहेगा।
विज्ञापन


बावजूद इसके संबद्धता मुद्दा बनाई जाती रही है। निस्तारण के लिए सरकार ने उपसमिति बनाई थी, जिसने पड़ताल के बाद संबद्धता नवीनीकरण को बेमतलब करार दिया है। चिकित्सा शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में बनी उप समिति ने कॉलेजों की संबद्धता सही मानते हुए 30 अक्तूबर को शासन में मामला खत्म करने की सिफारिश कर दी।

इसके बावजूद विवि परीक्षा कराने में पीछे हट रहा है। कुलपति प्रो. एलजे सिंह के मुताबिक अभी मामला हाईकोर्ट में होने से परीक्षा नहीं करा पा रहे हैं। आदेश आते परीक्षाएं करा दी जाएंगी।
विज्ञापन


सचिव ने भेजा था पत्र
मामले में सचिव चिकित्सा शिक्षा आरके सुधांशु ने अक्तूबर में गढ़वाल विवि को पत्र भेजा था। इसमें लिखा गया कि जांच के बाद सभी 11 कॉलेजों की गढ़वाल विवि से संबद्धता सही मिली है। छात्र हित देखते हुए परीक्षा कराई जाए।

इन कॉलेजों में अटकी परीक्षाएं
- पंडित ललित मोहन राजकीय महाविद्यालय, ऋषिकेश
- बिहाईव कॉलेज ऑफ एडवांस स्टडीज, सेलाकुई
- डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज, मांडुवाला
- कंबाइंड पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, कुआंवाला
- श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट, पटेलनगर, देहरादून
- उत्तरांचल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एडं बायोमेडिकल साइंसेज, सहारनपुर रोड, देहरादून
- दून पीजी पैरामेडिकल कॉलेज, चकराता रोड
- सरदार भगवान सिंह पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल साइंसेज, बालावाला
- साईं इंस्टीट्यूट एंड एलाइड साइंसेज, देहरादून
- शीतल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल साइंसेज, रानीपोखरी
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जौलीग्रांट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें