फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DAV, SGRR और DBS में नहीं होंगे दाखिले !

Mon, 08 Jun 2015 12:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के तीन बड़े कॉलेजों में इस बार भी सांध्यकालीन कक्षाओं में दाखिले नहीं होंगे। डीएवी, डीबीएस और एसजीआरआर कालेज ने अब तक सांध्यकालीन कक्षाओं के निरीक्षण के लिए आवेदन नहीं किया है, जबकि सभी सरकारी कॉलेजों ने आवेदन कर दिया है। इनमें जल्द ही सीटें निर्धारित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


बीते वर्ष सरकार की ओर से की गई सांध्यकालीन कक्षाओं की घोषणा का हाल अब तक बुरा रहा है। डीएवी और एसजीआरआर कॉलेज में निरीक्षण होने, सीटें निर्धारित होने के बाद एडमिशन नहीं दिए गए थे। इसके पीछे सरकार की ओर से शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती और एक कॉलेज में दो अलग-अलग विवि से एक जैसे कोर्स का नियम बाधा बना।

गत वर्ष केवल डीबीएस कॉलेज ने सांध्यकालीन कक्षाओं के दाखिले दिए थे, इसने इस साल हाथ पीछे खींच लिए हैं। श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव डॉ. हंसराज बिष्ट ने बताया कि शासनादेश में ही यह प्रावधान था कि हर साल नए सत्र से पहले कॉलेजों को निरीक्षण कराना होगा, जिसके बाद सांध्यकालीन कक्षाओं की सीटें तय की जाएंगी।
विज्ञापन


इस साल सभी 15 सरकारी महाविद्यालयों ने सांध्यकालीन कक्षाओं के निरीक्षण को आवेदन कर दिया है। विवि जल्द ही निरीक्षण कराने के बाद यहां सीटें निर्धारित कर देगा। लेकिन दून से डीएवी, डीबीएस और एसजीआरआर कॉलेज ने इसके लिए आवेदन नहीं किया है। इस लिहाज से इस साल इन तीनों ही कॉलेजों में सांध्यकालीन कक्षाएं नहीं चल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें