फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू नॉन टीचिंग चुनाव का रिजल्ट आज

Wed, 26 Feb 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग स्टॉफ एसोसिएशन (पूसा) की कार्यकारणी के चुनाव का रिजल्ट बुधवार शाम को घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को नॉन टीचिंग स्टॉफ एसोसिएशन (पूसा) की कार्यकारणी के लिए सुबह 9 बजे मतदान शुरू हुआ। पीयू के प्रशासनिक ब्लॉक और रिजनल सेंटर में शाम 4 बजे तक वोट डाले गए।

विभिन्न पदों के लिए कुल 1140 वोट में से 1030 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के उम्मीदवार दीपक कौशिक ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले वोटिंग का ग्राफ बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रविंद्र मोहन त्रिखा ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। चुनाव में इस बार दीपक कौशिक और धर्मपाल शर्मा ग्रुप के बीच टक्कर है।

प्रधान पद के लिए दीपक कौशिक और रविंद्र मोहन त्रिखा आमने-सामने हैं। मतपत्रों की गिनती बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे शुरू होगी और रिजल्ट शाम 5 से 6 बजे के बीच घोषित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें