फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयूः ओबीसी छात्रों को दाखिले में 10% की छूट

Thu, 03 Jul 2014 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विवि में दाखिले के इच्छुक ओबीसी छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। यदि वह कटऑफ में स्थान बना पाए लेकिन कॉलेज की अतिरिक्त अनिवार्य योग्यता के कारण दाखिला नहीं पा रहे थे तो अब वह ना केवल दाखिला पाएंगे बल्कि दस फीसदी की छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन


दरअसल, डीयू की ओर से ओबीसी कोटे के अंतर्गत उपलब्ध करीब 14,580 सीटों पर दाखिलों के लिए बुधवार को ओबीसी उम्मीदवारों को अतिरिक्त अनिवार्य योग्यता के तहत 10 फीसदी की छूट देने की घोषणा की है।

विवि के डिप्टी रजिस्ट्रार (एकेडमिक) रामदत्त की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। डीयू की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के लौटने के कारण इस व्यवस्था को लागू किया गया है।
विज्ञापन


इस छूट को इस तरह भी समझा जा सकता है मसलन यदि किसी ओबीसी छात्र या छात्रा ने बीएससी मैथमेटिक्स ऑनर्स में दाखिले के लिए किसी कॉलेज की कटऑफ में जगह बना ली है। कॉलेज की कटऑफ 85 फीसदी है और अतिरिक्त योग्यता के तहत गणित में 80 फीसदी अंक तय हैं तो ओबीसी छात्र के लिए यह अंक अनिवार्यता 72 फीसदी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें