हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीबीए के छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 95 फीसदी रहा। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि एचपीयू स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एवालॉज के साथ प्रदेश भर के परीक्षा में बैठे 1107 छात्रों में से 1051 छात्रों ने परीक्षा पास की है। बीबीए का परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट www.hpuniv.inपर उपलब्ध करवा दिया गया है।
बीएड प्रवेश परीक्षा की मेरिट जारी
वहीं, प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रदेश भर के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए श्रेणीवार और संकायवार मेरिट सूची भी जारी कर दी है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने कहा कि मेडिकल, नॉन मेडिकल, कला सहित अन्य संकाय के साथ मेरिट जारी कर दी गई है। यह मेरिट विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
सात जून को हुई बीएड की इस प्रवेश परीक्षा में आठ हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। इसका विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा ने 25 जून को परिणाम घोषित कर दिया था। अब मेरिट जारी हो जाने के बाद संबंधित विभाग प्रदेश भर के 75 से अधिक कॉलेजों के लिए काउंसलिंग का शेडयूल तैयार करेगा। उसी हिसाब से काउंसलिंग होगी।