फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: बीए-बीकॉम में प्रवेश का मौका

Sat, 02 Aug 2014 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने शुक्रवार को छठी कटऑफ जारी कर दी। इस सूची में बीए प्रोग्राम और बीकॉम में दाखिले का मौका है। इसमें सामान्य वर्ग की छात्राएं भी दाखिला ले सकती हैं।
विज्ञापन


इस कटऑफ के आधार पर जीसस एंड मेरी कॉलेज केंद्र को छोड़कर अन्य में 3 और 10 अगस्त को दाखिले होंगे। जीसस एंड मेरी कॉलेज केंद्र 2 व 9 अगस्त को दाखिला लेने की घोषणा की है।

एनसीवेब की छठी कटऑफ लिस्ट में सबसे ज्यादा सामान्य श्रेणी में बीए प्रोग्राम के लिए 80 फीसदी की कटऑफ हंसराज कॉलेज ने जारी की है। बीकॉम में दाखिले के लिए 78 फीसदी अंकों के साथ हंसराज कॉलेज और श्यामाप्रसाद मुखर्जी केंद्र टॉप पर हैं। इसके अलावा बीकॉम के लिए भारती और महाराजा अग्रसेन कॉलेज में भी दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


बीए प्रोग्राम में कॉलिंदी कॉलेज, लक्ष्मीबाई कॉलेज और श्यामाप्रसाद मुखर्जी कॉलेज में दाखिले सभी श्रेणियों में बंद हो चुके हैं। इसी तरह बीकॉम में कालिंदी और मैत्रेयी कॉलेज में भी सभी श्रेणियों के दाखिले बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


जानकी देवी और जीजस एंड मैरी में कॉलेज में बीकॉम में आरक्षित वर्ग के लिए मौका नहीं लेकिन सामान्य के लिए अभी भी दरवाजे खुले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें