दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के दो छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के दौरान 73-73 लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफर हुआ है।
कैंपस प्लेसमेंट के दौरान बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग के आखिरी सत्र के छात्र अपूर्व जिंदल और अक्षित गुप्ता का चयन अमेरिका की ईपीआईसी कंपनी ने किया। यह कंपनी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हुई है।
गौरतलब है कि डीटीयू में पिछले साल इसी कंपनी ने 93 लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किया था। दरअसल, डीटीयू में पिछले एक महीने से जारी कैंपस प्लेसमेंट के दौरान लगभग 50 से अधिक विदेशी कंपनियां पहुंची हैं।
अभी तक 300 से ज्यादा छात्रों को ऑफर लेटर जारी किए जा चुके हैं। कैंपस पहुंची विदेशी कंपनियों ने इस बार छात्रों को 40 से 45 लाख रुपये का पैकैज भी ऑफर किए हैं।