सीएसजेएम विश्वविद्यालय ने एलएलबी में सीधे प्रवेश की अनुमति दे दी है। शनिवार को हुई विश्वविद्यालय कार्यसमिति की बैठक में आदेश जारी किया गया कि सभी कालेज 13 अक्तूबर तक छात्रों का प्रवेश लेकर 15 अक्तूबर तक सूची विश्वविद्यालय को भेज दें ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
कालेजों को छात्रों के प्रवेश बार काउंसिल की नियमावली के अनुसार करना होगा। बैठक में कई और फैसले लिए गए। एलएलबी में पहले काउंसिलिंग के माध्यम से कालेजों में प्रवेश की अनुमति दी गई थी, लेकिन कालेजों में निर्धारित सीटें खाली रहने की वजह से विश्वविद्यालय को नए सिरे से फैसला लेना पड़ा है।
फैसले में कालेजों के प्रबंधन को कहा गया है कि, छात्रों के सीधे प्रवेश की पूरी जिम्मेदारी उनकी होगी। इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि जो भी प्रवेश दिए जाएं, वह बार काउंसिल के नियमों के अनुसार हों।