फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के लिए बड़ी खबर, लटक सकता है रिजल्ट

Wed, 24 Jun 2015 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मैट्रिक और जमा दो के अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन करवाने के लिए निर्धारित से कम शुल्क भेजा है। इसके अलावा उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने अपने मूल प्रमाण पत्र भी बोर्ड को नहीं भेजे हैं। ऐसे सैकड़ों विद्यार्थियों का परिणाम नहीं घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड के जारी आदेशों के अनुसार इन विद्यार्थियों को शीघ्र ही अपने मूल प्रमाण पत्र और पूरा शुल्क जमा करवाने को कहा गया है, साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने जून माह में संचालित कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया था या फिर निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश पत्र भरे थे।

ऐसे विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा अब सितंबर माह में ली जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि सितंबर माह में कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपने स्कूलों के माध्यम से 4 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


जीएनएम का परिणाम घोषित
प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रार काउसिंल ने एएनएम प्रथम, और जीएनएम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष का अनुपूरक परिणाम घोषित किया है। एएनएम प्रथम वर्ष में 21 छात्राओं ने परिणाम दिया था, इसमें सभी छात्रों ने परीक्षा उर्त्तीण की है।

वही, बीबीएनएम प्रथम में 256 छात्राओं ने परीक्षा दी थी इसमें भी सभी छात्राएं पास हुई है। जेएनएम द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 127 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, इसका परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है। जीएनएम तृतीय में 57 छात्रों में से 56 छात्राएं पास हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें