फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 छात्र बने 30 हजार के लिए मुश्किल

Sun, 23 Mar 2014 11:14 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में आय प्रमाणपत्र जमा न कराने वाले 500 छात्रों के लिए चल रहे आंदोलन ने 30 हजार छात्रों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने परीक्षा से वंचित किए जा रहे इन छात्रों के आवेदन स्वीकार करने की मांग पर कॉलेज बंद करा दिया। इससे एडमिट कार्ड देने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते कॉलेज पहुंचे दूरदराज के हजारों छात्रों को निराश लौटना पड़ा।

25 मार्च से शुरू होने जा रही हैं विवि की परीक्षाएं
गढ़वाल विवि की परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। डीएवी कॉलेज में शनिवार से एडमिट कार्ड आवंटन का काम शुरू होना था। सुबह स्वाती नेगी और श्याम सिंह चौहान के नेतृत्व में छात्रों के एक दल ने काउंटर बंद करा दिए।
विज्ञापन


विरोध हुआ तो गुस्साए छात्र कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। छात्रों की मांग थी कि जिन एससी-एसटी छात्रों के परीक्षा फार्म विवि को नहीं भेजे गए हैं।

कहा कि फार्म नहीं भेजे गए तो वार्षिक परीक्षा नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान छात्रों की पुलिस से झड़प भी हुई। कॉलेज पहुंचे प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन को छात्रों ने गेट पर रोक लिया। प्राचार्य कार सड़क पर छोड़ पैदल ही कार्यालय चले गए।

कुछ देर बाद छात्रनेता भी वहां आ गए। छात्रों ने करीब एक घंटे तक प्राचार्य का घेराव किए रखा। प्राचार्य ने साफ किया कि विवि की अनुमति के बिना वह फार्म फारवर्ड नहीं कर सकते।

बता दें कि इस मसले पर दो दिन से डीएवी के छात्रसंघ पदाधिकारी व अन्य नेता गढ़वाल विवि के श्रीनगर परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं।

आयोग ने भेजा पत्र
स्वाती नेगी के नेतृत्व में छात्रों ने अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर आयोग के सचिव ने प्राचार्य को एक पत्र जारी किया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द छात्रों की समस्या का निस्तारण कर प्रवेशपत्र जारी किए जाएं।
विज्ञापन


निराश होकर लौटे छात्र
मैं धनोल्टी से साथी छात्रों संग गाड़ी बुक कराकर एडमिट कार्ड लेने आया था। यहां आकर पता चला कि काउंटर ही बंद है।
- चंदन सिंह, बीए प्रथम वर्ष

टिहरी से एडमिट कार्ड लेने आया था। योजना थी कि एडमिट कार्ड ले जाने के बाद सीधे परीक्षा में ही यहां आएंगे। अब रुकना पड़ेगा।
- राजेश सिंह, बीए प्रथम वर्ष

मैं और मेरे साथी सहारनपुर से आए हैं। हंगामे की वजह से एडमिट कार्ड नहीं मिला। अब दोबारा चक्कर काटना पड़ेगा।
- अहसान, बीकॉम प्रथम

वेबसाइट से लें प्रवेशपत्र
छात्र आंदोलन की वजह से प्रवेशपत्र प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, तो कॉलेज प्रशासन ने इसकी नई व्यवस्था की है। गढ़वाल विवि की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए हैं।

छात्र यहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि वेबसाइट से डाउनलोड हुआ एडमिट कार्ड भी मान्य होगा।
यह है वेबसाइट: www.hnbgu.ac.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें