फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसप्लांट मरीजों के लिए आज पीजीआई में गेम्स

Sun, 23 Mar 2014 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्गन डोनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पीजीआई में आज विभिन्न गेम्स आयोजित की जा रही हैं। इसकी खास बात यह है कि इन प्रतियोगिताओं में ट्रांसप्लांट मरीज भी हिस्सा ले रहे हैं। इन खेलों का उद्देश्य स्वस्थ्य जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन


अब तक 100 से ज्यादा ट्रांसप्लांट मरीज अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, जो रजिस्ट्रेशन कराने में चूक गए हैं वे ऑन दा स्पाट भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यह गेम्स एडवांस कार्डियक सेंटर पीजीआई में होंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर क्रिकेट, सौ मीटर रेस, चार सौ मीटर रिले रेस, बैडमिंटन, 400 मीटर वॉक, जैवलिन, शॉट पुट, कैरम व साइक्लिंग सहित कई गेम्स खेले जाएंगे।

इस दौरान एक इन्फॉरमेशन डेस्क भी स्थापित की जाएगी। यह डेस्क आर्गन डोनेशन पर आधारित कई जानकारियां लोगों को उपलब्ध करवाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें