फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग में दाखिले के लिए एक और मौका

Fri, 12 Sep 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में नर्सिंग की बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 15 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन


अब तक प्रदेशभर में प्रथम चरण के दाखिले पूरे होने के बाद 24 सरकारी और 452 निजी सीटें खाली हैं। हालांकि सीटों की संख्या अभी 15 सितंबर तक और बढ़ सकती है।

कहां कितनी सीटें
चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब तक एएनएम में 10 सरकारी और 135 निजी, जीएनएम में चार सरकारी और 156 निजी, बीएससी नर्सिंग में पांच सरकारी और 132 निजी, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में तीन सरकारी और 18 निजी, एमएससी नर्सिंग में दो सरकारी और 11 निजी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर सरकारी बची हुई सीटें आरक्षित श्रेणी की हैं। हालांकि आरक्षित अभ्यर्थी न आने की दिशा में यह सीटें सामान्य अभ्यर्थी को आवंटित होंगी। द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 15 सितंबर से 23 सितंबर के बीच होगी।
विज्ञापन


सुद्धोवाला में काउंसलिंग
शुल्क के मामले में भी निदेशालय का कहना है कि निजी कॉलेजों की अपनी फीस है, जो छात्रों को देनी होगी। द्वितीय चरण की काउंसिलिंग भी सुद्धोवाला स्थित यूटीयू परिसर में ही होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें