भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र स्थित पिपल्ली धाम मंदिर के पास एक व्यक्ति को बाइक के साथ जिंदा जला दिया गया। व्यक्ति की पहचान खंजरपुर मोहल्ले के कटहलबाड़ी निवासी चंदन चौधरी के रूप में की गई है।
बरारी के थानाध्यक्ष विजय चंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच से आशंका है कि पिटाई में अधमरे चंदन को बाइक में रस्सी से बांध कर जिंदा जला दिया गया।
पुलिस को छानबीन में घटनास्थल से छह सौ मीटर दूर दक्षिण बजरंगबली मंदिर परिसर में खून के छींटे मिले हैं। साथ ही हनुमान घाट और पिपल्ली धाम घाट को जोड़ने वाले पुल पर बाइक घसीटने के निशान मिले हैं।
मृतक ने सात साल पहले रिफ्यूजी कॉलोनी की प्रीति से प्रेम विवाह किया था। पिता के आकस्मिक निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर एक-दो दिनों में चंदन को बिजली विभाग में नौकरी मिलनी थी।